Latest News
झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित
Home » कोरबा » डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

Share:

कोरबा 3 जुलाई । डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन कोरबा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एमपी नगर स्थित मनोरंजन गृह में खेल महोत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यू.एस. जायसवाल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। आयोजन का उद्देश्य चिकित्सकों के बीच आपसी समन्वय, खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

 


करीब 60 से 70 चिकित्सकों ने खेल महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉक्टरों और दंत चिकित्सकों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, ऊर्जा और सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।

Advt

प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए यह संदेश दिया कि व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच भी नियमित व्यायाम और खेलकूद को अपनाना आवश्यक है। इस अवसर पर आईएमए कोरबा के अध्यक्ष डॉ. एस. चंदानी एवं सचिव डॉ. अजय स्वर्णकार ने कहा कि चिकित्सक समाज को स्वस्थ रखने का कार्य करते हैं, इसलिए उनका स्वयं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की। वहीं आईडीए कोरबा के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य केवल बीमारियों का उपचार नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली का परिणाम है। खेलकूद व्यक्ति को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ मानसिक तनाव को भी कम करता है। ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी चिकित्सकों ने “स्वस्थ डॉक्टर, स्वस्थ समाज” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। अंत में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सभी चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं। साथ ही सभी ने नियमित खेल, व्यायाम और सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

latest news