Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » कोरबा » कटघोरा को जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर: 6 जुलाई को ‘अधिवक्ता संघ’ निकालेगा विशाल बाइक रैली

कटघोरा को जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर: 6 जुलाई को ‘अधिवक्ता संघ’ निकालेगा विशाल बाइक रैली

Share:

 Demand For Katghora District कोरबा 1 जुलाई । कटघोरा को नया जिला घोषित करने की दशकों पुरानी मांग एक बार फिर सुलग उठी है। स्थानीय अधिवक्ता संघ ने इस मुहिम को अंजाम तक पहुँचाने के लिए कमर कस ली है। इसी सिलसिले में अधिवक्ता कक्ष क्रमांक-01 में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, जिसमें कटघोरा को जिला बनाने के औचित्य पर गहन मंथन हुआ और आंदोलन की नई रूपरेखा तैयार की गई।

Advt

बैठक में सर्वसम्मति से बड़े फैसले

बैठक में मौजूद वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि कटघोरा जिला बनने के सभी जरूरी मापदंडों को पूरा करता है। शासन-प्रशासन के कानों तक जनता की आवाज पहुँचाने के लिए संघ ने निम्नलिखित रणनीति बनाई है:

  • 6 जुलाई (सोमवार) को महा-आंदोलन: पूरे कटघोरा शहर में एक वृहद बाइक रैली निकाली जाएगी।

  • एसडीएम को ज्ञापन: शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद यह रैली एसडीएम कार्यालय पहुँचेगी, जहाँ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

  • जन-आंदोलन बनाने की तैयारी: इस शक्ति प्रदर्शन के बाद क्षेत्र के सभी सामाजिक, व्यापारिक और जन संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए बैठक की जाएगी।

“कटघोरा को जिला बनाना यहाँ की जनता का हक है। 6 जुलाई की बाइक रैली तो बस एक शुरुआत है। आगे चलकर सभी संगठनों के सहयोग से इसे एक बड़ा जन-आंदोलन बनाया जाएगा।” — अधिवक्ता संघ, कटघोरा

📍

latest news