नवा रायपुर, 18 जून 2026: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय द्वारा आज भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कुल 7 वरिष्ठ वन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक द्वारा जारी किया गया है। सभी नियुक्तियां आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।
Advt

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी? (पूरी ट्रांसफर लिस्ट)
आदेश के अनुसार, अधिकारियों की वर्तमान और नवीन पदस्थापना इस प्रकार है:
-
श्री राजेश कुमार चंदेले, भा.व.से. (2003):
-
वर्तमान पद: मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), कांकेर
-
नवीन पदस्थापना: मुख्य वन संरक्षक (समन्वय), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर।
-
-
श्री आलोक कुमार तिवारी, भा.व.से. (2007):
-
वर्तमान पद: मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर
-
नवीन पदस्थापना: मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास/आई.टी.), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर।
-
-
श्री राम अवतार दुबे, भा.व.से. (2007):
-
वर्तमान पद: मुख्य वन संरक्षक, कार्य योजना, बिलासपुर
-
नवीन पदस्थापना: क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, नवा रायपुर।
-
-
श्री विवेकानंद झा, भा.व.से. (2009):
-
वर्तमान पद: वन संरक्षक (प्रशासन/राजपत्रित एवं समन्वय), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर।
-
नवीन पदस्थापना: प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), कांकेर।
-
-
श्री लक्ष्मण सिंह, भा.व.से. (2010):
-
वर्तमान पद: वन उप संरक्षक (रोकड़), कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर।
-
नवीन पदस्थापना: प्रभारी वन संरक्षक, कार्य योजना मण्डल, बिलासपुर।
-
-
श्रीमती स्टायलो मंडावी, भा.व.से. (2011):
-
वर्तमान पद: प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) एवं क्षेत्र निदेशक, इन्द्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर।
-
नवीन पदस्थापना: वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
-
-
श्रीमती निर्मला खेस्स, भा.व.से. (2021):
-
वर्तमान पद: प्रभारी अपर निदेशक, छ.ग. राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर।
-
नवीन पदस्थापना: जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग, रायपुर।
-
प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम फेरबदल
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/362/2026-IFS के तहत किए गए इन तबादलों को वन विभाग के काम-काज को और अधिक सुदृढ़ व सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से अरण्य भवन (नवा रायपुर) और मैदानी इलाकों (कांकेर, बिलासपुर, जगदलपुर) के तालमेल को बेहतर करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।
आदेश पत्र

📍








