Latest News
कोरबा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दोनों पैर तोड़े; रज्जाक अली और उसके साथियों पर आरोप..मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे.. कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश  2026 फीफा वर्ल्ड कप: क्या फुटबॉल फैंस को फिर देखने को मिलेगा ‘मेसी बनाम रोनाल्डो’ का महामुकाबला? छुरी: गणेश तालाब की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, जलकुंभी में उलझने से मजदूर की डूबकर मौत JSW Energy का बड़ा धमाका: 1,410 करोड़ रुपये में करेगी छत्तीसगढ़ के मारुति क्लीन कोल का 100% अधिग्रहण शिवाय हॉस्पिटल बना सामाजिक सद्भाव का केंद्र, राष्ट्रीय रक्तदान दिवस शिविर में लोगों ने किया रक्तदान   कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28: नौशाद खान बने नए अध्यक्ष, दिनेश राज सचिव , सर्वाधिक मतों से कमलेश यादव  संरक्षक निर्वाचित 
Home » कोरबा » कोरबा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दोनों पैर तोड़े; रज्जाक अली और उसके साथियों पर आरोप..मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे.. कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

कोरबा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, दोनों पैर तोड़े; रज्जाक अली और उसके साथियों पर आरोप..मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे.. कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश 

Share:

कोरबा 15 जून । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रशासनिक क्षेत्र सिविल लाइन इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में हमलावरों ने स्टील रॉड से वार कर तोमर के दोनों पैर (घुटने के नीचे से) तोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

Advt

बातचीत के बहाने गाड़ी में बिठाया, फिर रास्ते में किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, बालको नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर का जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के साथ उनके भतीजे को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के सिलसिले में पिछले दिनों तोमर के भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।

Advt

मामले को सुलझाने और बातचीत करने के उद्देश्य से शिव बालक तोमर ने रज्जाक अली से संपर्क किया था। आज दोपहर करीब 12 बजे रज्जाक अली ने तोमर को अपनी गाड़ी में बिठाया। लेकिन रास्ते में ही रज्जाक और उसके साथियों ने तोमर को गाड़ी से उतार लिया और स्टील की रॉड से उनके पैरों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल में दर्ज हो रहे बयान, भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश

घटना के बाद घायल शिव बालक तोमर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल अस्पताल में पुलिस उनके बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस जानलेवा हमले के बाद से स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मंत्री लखनलाल देवांगन समेत कई दिग्गज पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर तोमर के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में शामिल रहे:

  • पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा

  • जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा

  • जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी और योगेश जैन

  • पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, लक्ष्मण श्रीवास

  • मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव और राजेश राठौर

मंत्री लखनलाल देवांगन का सख्त निर्देश: “कोरबा के पुलिस अधीक्षक (SP) को इस पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्म और त्वरित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

📍

Leave a Comment

latest news