Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » दुर्ग में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फंदे पर मिले माता-पिता, बिस्तर पर बच्चों के शव

दुर्ग में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फंदे पर मिले माता-पिता, बिस्तर पर बच्चों के शव

Share:

दुर्ग, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

Advt

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45 वर्ष) – पिता ,चंचल साहू (40 वर्ष) – माता , दृष्णा साहू (13 वर्ष) – बेटी ,यशांत साहू (11 वर्ष) – बेटा के रूप में हुई हैं

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोविंद साहू और उनकी पत्नी चंचल साहू के शव कमरे में फांसी के फंदे से लटके मिले, जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी ने पहले अपने दोनों बच्चों की हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक (SP) विजय अग्रवाल समेत एफएसएल (FSL) की टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच शुरू की।

सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी का जिक्र

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार:

  • नोट में पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है।

  • आसपास के लोगों से पूछताछ में भी यह सामने आया है कि परिवार पिछले कुछ समय से गंभीर आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

वर्तमान स्थिति: फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना की असल वजह का पता लगाने के लिए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

📍

Leave a Comment

latest news