Latest News
सात समंदर पार गूंजी महाराष्ट्र की थाप: नीदरलैंड में ढोल-ताशों की गर्जना के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत चांदी के आयात पर सरकार की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; ‘फ्री’ से ‘प्रतिबंधित’ कैटेगरी में डाली कई श्रेणियां रायगढ़: महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार 🚗 पीएम की ‘तेल बचाओ’ नसीहत हवा में उड़ाई : गाड़ियों का हुजूम दिखाने वाले इन 3 बड़े नेताओं की कुर्सी पर संकट! 💥 गोवा के लग्जरी विला से चल रहा था सट्टे का ‘महाजाल’, रायगढ़ पुलिस ने ऐसे किया ध्वस्त! मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर भावुक हुआ धरम सिंह का परिवार, सीएम ने बच्चों को दुलार कर दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद
Home » छत्तीसगढ़ » रायगढ़: महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

रायगढ़: महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Share:

 

रायगढ़ 17 मई। जिले के तुमीडीह में हुए चर्चित महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लोकनाथ पटेल को सक्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतका आराधना के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की सच्चाई सामने आने के बाद दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा था।

Advt

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी शादी की बात प्रेमिका से छुपा रखी थी। हाल ही में व्हाट्सएप डीपी में पत्नी की तस्वीर देखने के बाद मृतका को पूरे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद आए दिन दोनों के बीच झगड़े होने लगे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्रेमिका उसे कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी दे रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

आरोपी ने हत्या की योजना बनाकर एक दिन पहले प्रेमिका को सक्ती ले जाकर समझाने की कोशिश की और होटल में भी रुका, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। अगले दिन वह उसे तुमीडीह के जंगल में ले गया, जहां पहले गला दबाकर हत्या की और फिर पहचान छुपाने के लिए सिर पर पत्थर से वार किया। घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की।

पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इस घटना के बाद पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है। शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकालकर पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।

।।।

Leave a Comment