Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » राजनीति » हेलमेट पहन मंत्रालय पहुंचे CM फडणवीस, शरद पवार ने ली चुटकी; बोले- “रोज आएंगे तो लोग गंभीर मानेंगे”

हेलमेट पहन मंत्रालय पहुंचे CM फडणवीस, शरद पवार ने ली चुटकी; बोले- “रोज आएंगे तो लोग गंभीर मानेंगे”

Share:

मुंबई15 मई : महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार को उस वक्त दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ बुलेट (बाइक) पर सवार होकर मंत्रालय पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह ‘स्वैग’ जहां सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं विपक्षी खेमे ने इसे केवल एक दिन का ‘शो’ करार दिया है। एनसीपी (एस पी) प्रमुख शरद पवार ने इस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

पीएम मोदी की अपील पर ‘अमल’

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन की बचत (Fuel Saving) करने की अपील की थी। इसी अपील पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार (14 मई) को अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ से विधान भवन तक बाइक चलाकर पहुंचे। इतना ही नहीं, विधान भवन की कार्यवाही के बाद वे आगे कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए मंत्रालय भी बाइक से ही गए। मुख्यमंत्री को इस तरह सड़क पर बाइक चलाते देख राहगीर भी हैरान रह गए।

शरद पवार का ‘तीखा’ वार

मुख्यमंत्री के इस कदम पर जब मीडिया ने अनुभवी नेता शरद पवार से सवाल किया, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में चुटकी ली। पवार ने कहा:

“अगर मुख्यमंत्री कल से रोज़ाना इसी तरह बाइक से मंत्रालय आना शुरू कर दें, तो लोग इसे गंभीरता से लेंगे। एक दिन के लिए ऐसा करना सुर्खियां तो बटोर सकता है, लेकिन संदेश तभी जाएगा जब यह निरंतरता में दिखे।”

पवार के इस बयान का सीधा इशारा था कि विपक्ष इसे एक ‘पॉलिटिकल स्टंट’ के रूप में देख रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चुनाव से पहले खुद को आम आदमी से जोड़ने और ‘सादा जीवन’ दिखाने की यह एक कोशिश हो सकती है।

कैबिनेट में भी रही चर्चा

मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में भी मुख्यमंत्री का बाइक से आना चर्चा का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों के अनुसार, फडणवीस यह संदेश देना चाहते थे कि ऊर्जा संरक्षण की शुरुआत खुद से होनी चाहिए। हालांकि, अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मुख्यमंत्री वाकई कल से अपनी चमचमाती गाड़ियों का काफिला छोड़ बाइक की सवारी जारी रखेंगे या नहीं।

।।।

Leave a Comment