Latest News
रील का जानलेवा शौक: कोरबा की अहिरन नदी में डूबा युवक, दोस्त समझते रहे ‘एक्टिंग’ और थम गईं सांसें रिश्तों का कत्ल: 15 साल जेल काटने के बाद फिर ‘जल्लाद’ बना बेटा, पिता-मां समेत 4 को उतारा मौत के घाट! कोरबा भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, 24 मंडलों के प्रभारियों एवं  सह प्रभारियों की घोषणा, देखें किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी विराट कोहली का रायपुर में ऐतिहासिक धमाका: केकेआर के खिलाफ जड़ा रिकॉर्डतोड़ शतक 16+ के जघन्य अपराधों पर विशेषज्ञों की नजर: बलरामपुर में मनोवैज्ञानिकों की भर्ती शुरू तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर: विजय सरकार को समर्थन देने वाले 25 AIADMK नेताओं पर गिरी गाज, पलानीस्वामी ने किया निष्कासित
Home » Uncategorized » रील का जानलेवा शौक: कोरबा की अहिरन नदी में डूबा युवक, दोस्त समझते रहे ‘एक्टिंग’ और थम गईं सांसें

रील का जानलेवा शौक: कोरबा की अहिरन नदी में डूबा युवक, दोस्त समझते रहे ‘एक्टिंग’ और थम गईं सांसें

Share:

कोरबा 14 मई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कुसमुंडा क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। अहिरन नदी में पिकनिक मनाने गए निखिल सिंह नाम के युवक का डूबते हुए एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। करीब 48 घंटे बाद शव बरामद किया गया।

आज शव का हुआ पोस्टमॉर्टम

जानकारी के मुताबिक बुधवार को खराब मौसम के कारण शाम को रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। रेस्क्यू बंद होने के कुछ देर बाद ही निखिल का शव नदी की सतह पर आ गया। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।

रेस्क्यू टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा

बिलासपुर से आई एनडीआरएफ (NDRF) टीम को बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टीम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर और वाटरप्रूफ कैमरे जैसे आवश्यक उपकरण नहीं थे। जिस कारण उन्हें सामान का इंतजाम करना पड़ा। संसाधनों की कमी ने बचाव अभियान को प्रभावित किया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।

मस्ती के बीच मातम: क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, निखिल सिंह अपने दोस्तों के साथ अहिरन नदी के किनारे पिकनिक मनाने पहुँचा था। वहां मस्ती का माहौल था और मोबाइल से वीडियो शूट किया जा रहा था। निखिल ने जोश में आकर नदी में छलांग लगा दी। शुरुआती पलों में वह तैरते हुए हाथ हिला रहा था, जिसे देख किनारे खड़े उसके दोस्त उत्साहित थे और लगातार वीडियो बना रहे थे।

3 मिनट 56 सेकंड का खौफनाक वीडियो

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ही सेकंड बाद निखिल की शारीरिक स्थिति बदलने लगी। वह खुद को संभालने की जद्दोजहद कर रहा था। वह कभी हाथ ऊपर उठाता तो कभी पानी में बुरी तरह छटपटाता। विडंबना यह रही कि उसके दोस्त इसे ‘रील का हिस्सा’ और ‘शानदार एक्टिंग’ समझते रहे। जब तक निखिल का दम फूलने लगा और दोस्तों को असलियत का एहसास हुआ, तब तक निखिल पानी की गहराइयों में समा चुका था।

चेतावनी: यह घटना उन तमाम युवाओं के लिए एक कड़ा सबक है जो सोशल मीडिया पर चंद ‘लाइक’ और ‘व्यूज’ के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट या रील बनाते हैं। पानी, ऊंचाई और तेज रफ्तार के साथ लापरवाही हमेशा जानलेवा होती है।

।।


Leave a Comment