Latest News
पुलिस के नाम पर डरा-धमकाकर 5 लाख की उगाही करने वाला चांपा निवासी आरोपी बिलासपुर में गिरफ्तार, साथी फरार आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, देश की युवा पीढ़ी को सच्चाई बताना जरूरी: विधायक अनुज शर्मा ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका: अमेरिकी सीनेट ने पास किया प्रस्ताव, ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले लेनी होगी कांग्रेस की मंजूरी कोरबा : डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई 3 नाबालिगों की जान छत्तीसगढ़ में पहली बार: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, युवाओं को मिलेगा रोजगार केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट!
Home » कोरबा » पदोन्नति की खुशी मातम में बदली: SECL के अफसर अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत

पदोन्नति की खुशी मातम में बदली: SECL के अफसर अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत

Share:

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार और संस्थान के लिए काल बन गया। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-130 पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एसईसीएल (SECL) गेवरा क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी का आकस्मिक निधन हो गया।

हादसे का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार त्यागी को हाल ही में डायरेक्टर टेक्निकल (DT) के महत्वपूर्ण पद पर पदोन्नत किया गया था। वह अपनी इस नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए कार द्वारा सिंगरौली जा रहे थे। सफर के दौरान चोटिया के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक पार्सल वाहन से जोरदार तरीके से टकरा गई।

मौके पर मची चीख-पुकार

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में श्री त्यागी को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

शोक की लहर: अरुण कुमार त्यागी के निधन की खबर मिलते ही एसईसीएल और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। एक कुशल अधिकारी को इस तरह खो देना संस्थान के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है।

।।।

Leave a Comment

latest news