Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » देश » चलती ट्रेन से गिरा युवक, बहन रोती रही पर चेन खींचने के बाद भी नहीं रुकी ट्रेन; रेलवे की सुरक्षा पर उठे सवाल

चलती ट्रेन से गिरा युवक, बहन रोती रही पर चेन खींचने के बाद भी नहीं रुकी ट्रेन; रेलवे की सुरक्षा पर उठे सवाल

Share:

जलपाईगुड़ी/कटिहार: भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जलपाईगुड़ी-रामनगर रूट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाँ एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया। इस घटना का एक हृदयविदारक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की बहन बेबस होकर रोते-बिलखते हुए लोगों से मदद की गुहार लगा रही है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

Advt

घटना का विवरण: ‘इमरजेंसी चेन’ भी हुई बेअसर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा जलपाईगुड़ी स्टेशन छोड़ने के कुछ देर बाद हुआ। युवक के गिरते ही कोच में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए इमरजेंसी अलार्म चेन (ACP) खींची, लेकिन हैरानी और लापरवाही की हद तब पार हो गई जब चेन खींचने के बावजूद ट्रेन नहीं रुकी। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

“हमने बार-बार चेन खींची, टीटीई को सूचित किया और ‘रेल मदद’ सहित 182 हेल्पलाइन पर भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन 10-15 किलोमीटर तक आगे बढ़ती रही।” — एक चश्मदीद यात्री

रेलवे की प्रतिक्रिया और जांच के आदेश

मामले के तूल पकड़ने और सोशल मीडिया पर आक्रोश बढ़ने के बाद Indian Railways (RailwaySeva) ने आधिकारिक तौर पर खेद जताया है। रेलवे ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कटिहार मंडल के DRM (मंडल रेल प्रबंधक) को विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। यात्रियों का सवाल है कि यदि आपात स्थिति में ट्रेन न रुके, तो इन सुरक्षा मानकों का क्या औचित्य है? आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

मुख्य बिंदु:

  • रूट: जलपाईगुड़ी – रामनगर।▪️लापरवाही: चेन खींचने के बाद भी ट्रेन का न रुकना और हेल्पलाइन से तत्काल मदद न मिलना।▪️दूरी: युवक के गिरने के बाद ट्रेन करीब 10-15 किमी आगे निकल गई।▪️कार्यवाही: कटिहार मंडल के DRM को जांच सौंपी गई।

सोशल मीडिया पर लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी और यात्री को ऐसी बेबसी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

latest news