रायपुर 26 अप्रैल 2026 : प्रदेश में सूरज की तपिश जैसे-जैसे बढ़ रही है, मदिरा प्रेमियों की प्यास भी उसी रफ्तार से परवान चढ़ रही है। हाल ही में जारी तुलनात्मक बिक्री रिपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। बीते 22 अप्रैल को पूरे प्रदेश में केवल एक ही दिन में 41 करोड़ 75 लाख रुपये से ज्यादा की शराब की बिक्री हुई।
Advt

प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां
-
बिक्री में उछाल: पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को बिक्री 33.86 करोड़ थी, जिसमें इस वर्ष 23.3% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
-
अप्रैल का कुल लेखा-जोखा: इस माह के शुरुआती 22 दिनों में ही प्रदेश के लोग 8 अरब 66 करोड़ रुपये से अधिक की शराब पी चुके हैं।
-
नया वित्तीय वर्ष: 1 अप्रैल से नए ब्रांड्स की एंट्री के बाद पुराने और नए दोनों तरह के ब्रांड्स की जबरदस्त मांग बनी हुई है।
जिलों का प्रदर्शन: कहाँ कितनी बिकी?
1. टॉप 3 जिले (सबसे अधिक बिक्री):
-
रायपुर: 7 करोड़ 59 लाख रुपये
-
दुर्ग: 5 करोड़ 9 लाख 81,490 रुपये
-
बिलासपुर: 3 करोड़ 71 लाख 39,910 रुपये
2. सबसे कम बिक्री वाले जिले:
-
नारायणपुर: 7 लाख 46 हजार रुपये
-
सुकमा: 11 लाख 62,230 रुपये
छोटे जिलों ने किया हैरान
बिक्री के आंकड़ों में बड़े शहरों का दबदबा तो कायम है, लेकिन छोटे जिलों में वृद्धि की दर (Growth Rate) सबसे अधिक देखी गई:
-
कोरिया: पिछले साल के मुकाबले 78.4% की वृद्धि।
-
सुकमा: पिछले साल के मुकाबले 74% का इजाफा।
-
सूरजपुर: खपत में 65.9% की बढ़ोतरी।
गौरतलब है कि नारायणपुर और बीजापुर जैसे इलाकों में पिछले साल की तुलना में इस बार शराब की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।
।।।








