केदारनाथ | 23 अप्रैल, 2026
विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ जैसे ही मुख्य मंदिर के द्वार खुले, पूरा परिसर ‘जय बाबा केदार’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी धाम पहुंचकर बाबा के चरणों में मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।

🌸 फूलों से महकी केदारपुरी और भक्तिमय माहौल
बाबा के दरबार को 51 कुंतल (क्विंटल) फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। कपाट खुलने के दौरान सेना के 8 वीं सिखलाई रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों और डमरूओं की गूंज ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।
-
पंचमुखी डोली का आगमन: मंगलवार शाम बाबा की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ऊखीमठ से 17 किमी की कठिन पैदल यात्रा कर धाम पहुंची थी।
-
सुरक्षा व्यवस्था: पुलिस और ITBP के जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाली हुई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सकें।
-
प्रमुख उपस्थिति: इस अवसर पर BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पुजारी टी. गंगाधर लिंग, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advt

🚩 चारधाम यात्रा का विधिवत शंखनाद
कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु कड़ाके की ठंड के बावजूद बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में डटे रहे। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था, मानो हर कोई बाबा की एक झलक पाकर धन्य हो जाना चाहता हो।
द खटिया खड़ी न्यूज की अन्य ख़बरों के लिए वॉट्सएप ग्रुप से जुड़िए. 👇🏽👇🏽👇🏽👇🏽👇🏽👇🏽👇🏽 https://chat.whatsapp.com/DIZd5KzWQhlATW689HSrNP
🌈{ Narendra Mehta }








