Latest News
पावर कट’ पर अपनों ही से ‘पावर वार’: बीजेपी विधायक ने ऊर्जा मंत्री को कहा नाकारा, प्रभारी मंत्री पर लगाया ‘धक्का’ देने का आरोप! बंगाल के हुगली में भारी बवाल: TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर लगने से गिरे जमीन पर, ममता का तीखा पलटवार  कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान
Home » कोरबा » कोरबा: बाँकी मोंगरा में टायर गोदाम में भीषण आग, ट्रांसफार्मर की चिंगारी ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान

कोरबा: बाँकी मोंगरा में टायर गोदाम में भीषण आग, ट्रांसफार्मर की चिंगारी ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान

Share:

कोरबा 12 अप्रैल। जिले के बाँकी मोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुतर्रा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर एक टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। तरुण पियूष दुकान के सामने स्थित इस गोदाम में लगी आग इतनी भयावह थी कि आसमान में कई किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

Advt

शॉर्ट सर्किट बना काल: ट्रांसफार्मर से भड़की चिंगारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम के ठीक सामने लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारी सीधे गोदाम में रखे टायरों पर जा गिरी। टायरों ने पलक झपकते ही आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा गोदाम आग के गोले में तब्दील हो गया। आग की तीव्रता के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली काटनी पड़ी।

टाल दिया गया बड़ा हादसा आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास ही खड़ा एक ट्रेलर वाहन भी इसकी चपेट में आने वाला था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रेलर को वहां से हटा लिया, जिससे एक बड़ा विस्फोट या बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।

दमकल कर्मियों की भारी मशक्कत सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टायरों में लगी आग को बुझाना दमकल कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती थी, क्योंकि रबर के कारण आग बार-बार सुलग रही थी। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर जर्जर स्थिति में हैं और ओवरलोड के कारण अक्सर चिंगारियां निकलती रहती हैं। शिकायत के बावजूद इन्हें बदला नहीं गया, जिसका खामियाजा आज इस भीषण आग के रूप में भुगतना पड़ा। लोगों ने विभाग से सुरक्षा मानकों का पालन करने और पुराने ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने की मांग की है।


।।।

Leave a Comment

latest news