Home » कोरबा » जनगणना 2027: कोरबा में 16 अप्रैल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना

जनगणना 2027: कोरबा में 16 अप्रैल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना

Share:

कोरबा, 10 अप्रैल 2026

भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर कोरबा जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार, जिले में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) का कार्य किया जाएगा। डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इस बार नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

Advt

स्व-गणना की प्रक्रिया: नागरिकों को गृह मंत्रालय द्वारा विकसित HLO ऐप अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। मोबाइल नंबर से साइन-इन करने के बाद वे जनगणना से संबंधित सवालों के जवाब देकर अपनी जानकारी सबमिट कर सकते हैं। डेटा सबमिट करने पर एक रिफरेंस नंबर प्राप्त होगा, जिसे 01 मई से 30 मई 2026 के बीच घर आने वाले प्रगणक (Enumerator) को सत्यापन के लिए दिखाना होगा।

कलेक्टर की अपील: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी अधिकारियों को इस प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे डिजिटल माध्यम का उपयोग करें ताकि सरकार को सटीक और गुणवत्तापूर्ण आंकड़े मिल सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी।

दो चरणों में होगी जनगणना:

  1. प्रथम चरण (2026): इसमें मकानों की सूचीकरण और गणना की जाएगी। इस दौरान मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों का डेटा जुटाया जाएगा।

  2. द्वितीय चरण (2027): इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति का विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा।

महत्व: जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए आधार बनते हैं। यह शिक्षा, आवास, भाषा, धर्म और आर्थिक गतिविधियों का सबसे विश्वसनीय डेटा स्रोत है।

Advt

इस बार डिजिटल डेटा संग्रहण के लिए ‘सेंसस 2027-HLO मोबाइल एप’ का उपयोग एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

।।।

Leave a Comment