Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » हैवानियत: 7 साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, पड़ोसी ने कुएं में फेंकी लाश

हैवानियत: 7 साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, पड़ोसी ने कुएं में फेंकी लाश

Share:

फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा की मांग

कोरबा (पाली)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में एक 19 वर्षीय युवक ने पड़ोसी के 7 वर्षीय मासूम बच्चे ‘आयान’ की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बच्चे के साथ कुकृत्य करने की कोशिश की और विरोध करने पर पत्थर से सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Advt

विश्वास का कत्ल और खौफनाक वारदात घटना 2 अप्रैल की है। मासूम आयान अपने दोस्तों के साथ तालाब गया था, जहाँ नशे में धुत आरोपी रंजीत कुमार ने उसे अकेला पाकर बहला-फुसला लिया। आरोपी बच्चे को एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ यौन शोषण का प्रयास किया। जब मासूम डर के मारे चिल्लाने लगा, तो अपनी पहचान उजागर होने के डर से रंजीत ने पास पड़े भारी पत्थर से बच्चे के सिर पर ताबड़तोड़ 4 वार किए।

साक्ष्य छिपाने के लिए कुएं में फेंका शव बच्चे की मौके पर ही मौत हो जाने के बाद आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए पड़ोसी गांव करतली के एक 12 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया।

पुलिस की पूछताछ में खुला राज बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। संदेह के आधार पर जब रंजीत को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर 4 अप्रैल को कुएं से मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा की मांग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस जघन्य अपराध से पूरे जिले में भारी आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों ने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने और अपराधी को फांसी की सजा देने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।


।।।

Leave a Comment

latest news