Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » कोरबा » कोरबा बार इलेक्शन: महिला आरक्षण का दिखा दम, निर्विरोध चुनी गईं सुनीता पिल्ले और यमुना मानिकपुरी.. मैदान में 7 चेहरे

कोरबा बार इलेक्शन: महिला आरक्षण का दिखा दम, निर्विरोध चुनी गईं सुनीता पिल्ले और यमुना मानिकपुरी.. मैदान में 7 चेहरे

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़ | 3 अप्रैल 2026

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के आगामी चुनावों को लेकर चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए जारी की गई आधिकारिक सूची में महिला आरक्षण का प्रभावी असर देखने को मिला है, जहाँ दो महिला प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है।

Advt.

महिला आरक्षण और निर्विरोध निर्वाचन निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जानकारी दी गई कि कार्यकारिणी में दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए थे। शुरुआत में मुकाबले के लिए श्रीमती लीना साहू ने भी नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उनके द्वारा नाम वापस लेने के बाद मैदान में केवल दो ही महिला प्रत्याशी शेष रहीं। इसके परिणामस्वरूप सुनीता पिल्ले और श्रीमती यमुना मानिकपुरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

Advt.

कार्यकारिणी सदस्य: मैदान में ये 7 चेहरे पुरुष वर्ग या सामान्य श्रेणी में कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए मुकाबला रोचक होने वाला है। चुनावी दौड़ में शामिल उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

  • आशीष सिंह बनाफर

  • दीपेश साहू

  • करमचंद प्रजापति

  • श्रवण कुमार थवाईत

  • शिव कुमार साहू

  • स्वनिल शर्मा

  • वरुण कुमार राही

अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन के संकेत चुनाव समिति द्वारा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (पुरुष व महिला) पद के लिए आए नामांकन पत्रों की भी बारीकी से जांच (स्क्रूटनी) की गई। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। इन पदों पर भी किसी अन्य प्रतिद्वंद्वी के सामने न आने के कारण उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है।


।।।

latest news