Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा: ड्यूटी पर जा रही नर्स पर चाकू से हमला, पीठ पर चाकू गड़ा देख दहल गए लोग

कोरबा: ड्यूटी पर जा रही नर्स पर चाकू से हमला, पीठ पर चाकू गड़ा देख दहल गए लोग

Share:

कोरबा। शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे युवक ने स्कूटी सवार नर्स पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि चाकू युवती की पीठ में करीब दो इंच तक धंस गया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपनी स्कूटी से अस्पताल में ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने पीछे से वार किया और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में ही नर्स ने साहस दिखाते हुए अपने परिचित को फोन कर मदद के लिए बुलाया। हैरानी की बात यह रही कि युवती उसी स्थिति में (पीठ पर चाकू लगा हुआ) अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका उपचार शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हमला किसी रंजिश का नतीजा है या एक तरफा प्रेम प्रसंग का मामला।


।।।

Leave a Comment

latest news