Latest News
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट: क्या फिर दीपक बैज पर दांव खेलेगी आलाकमान या मिलेगा नया चेहरा? कोरबा मर्डर केस: मीरा रिसॉर्ट के बाहर युवक को कुचलने वाला मुख्य आरोपी तुषार ढांडा नागपुर से गिरफ्तार, बोलेरो भी जब्त छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव थमा: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 72 वर्ष की आयु में निधन, कला जगत में शोक की लहर पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर AIIMS के ICU में भर्ती; CM विष्णु देव साय ने जाना हालचाल, दिए विशेष निर्देश मंगेतर की हत्या कर ‘मिडिल फिंगर’ दिखाने वाली सिया पर भड़के सुपरकॉप अरुण बोथरा, बोले– “ऐसा बेखौफ और बिना पछतावे वाला रवैया हैरान करने वाला” समाचार: मॉनसून ने दी दस्तक, अपनी कार को रखें ‘रेन-रेडी’; इन जरूरी बातों का रखें खास ख्याल
Home » छत्तीसगढ़ » बलौदाबाजार के कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का गुवाहाटी में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बलौदाबाजार के कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का गुवाहाटी में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Share:

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता और तीन बार के पार्षद रूपेश ठाकुर का गुवाहाटी में हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण आकस्मिक निधन हो गया है। इस खबर के बाद से पूरे जिले और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

चुनाव प्रचार के दौरान आया हार्ट अटैक मिली जानकारी के अनुसार, रूपेश ठाकुर संगठन के काम से गुवाहाटी (असम) में चुनाव प्रचार के सिलसिले में गए हुए थे। वहां प्रवास के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ और हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया।

पार्टी और संगठन को बड़ी क्षति रूपेश ठाकुर केवल एक पार्षद ही नहीं, बल्कि बलौदाबाजार के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्हें क्षेत्र के सबसे सक्रिय, ऊर्जावान और लोकप्रिय युवा नेताओं में गिना जाता था। उनकी जमीनी पकड़ और मिलनसार स्वभाव के कारण वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। कांग्रेस पार्टी के लिए इसे एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

पार्थिव शरीर लाने की तैयारी घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक वापस बलौदाबाजार लाने की तैयारी की जा रही है। उनके निधन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


।।।

Leave a Comment