Home » देश » असम चुनाव 2026: धेमाजी की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले— ‘फिर खिलेगा कमल, फिर बनेगी भाजपा सरकार’

असम चुनाव 2026: धेमाजी की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले— ‘फिर खिलेगा कमल, फिर बनेगी भाजपा सरकार’

Share:

धेमाजी/लखीमपुर (असम) विशेष संवाददाता: असम विधानसभा चुनाव 2026 की रणभेरी बज चुकी है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज असम प्रवास के दौरान धेमाजी में भाजपा प्रत्याशियों की विशाल नामांकन रैली में शिरकत की। इस दौरान धेमाजी की हर सड़क और चौक-चौराहे पर समर्थकों का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया। रैली के बाद धेमाजी विधानसभा से डॉ. रनोज पेगू और सिसिबोरगांव विधानसभा से श्री जीवन गोगोई ने गाजे-बाजे के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।

विकास की लहर और डबल इंजन का दम

नामांकन रैली को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विरोधियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा यह अपार जनसमर्थन आगामी चुनाव परिणामों का स्पष्ट संकेत है। डबल इंजन सरकार के प्रभावी नेतृत्व में असम ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जनता इस विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाना चाहती है।” उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।

चुनावी रणनीति और ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’

श्री साव ने केवल रैली तक ही सीमित न रहकर पिछले तीन दिनों में धेमाजी, ढकुआखाना, लखीमपुर और रोंगोनदी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की नब्ज टटोली। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें कीं। साथ ही, नाओबोइचा विधानसभा में एनडीए के सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) के प्रत्याशी बसंत दास और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया।

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का संकल्प दोहराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में रोंगोनदी से भाजपा प्रत्याशी श्री ऋषिराज हजारिका सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संकल्प लिया।:

।।।

Leave a Comment