Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: संजय पार्क में हिरणों की मौत के बाद बड़ा एक्शन, दो IFS अफसरों का तबादला

छत्तीसगढ़: संजय पार्क में हिरणों की मौत के बाद बड़ा एक्शन, दो IFS अफसरों का तबादला

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार, दो वरिष्ठ IFS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। हालांकि शासन ने इसे प्रशासनिक फेरबदल बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई अंबिकापुर के संजय पार्क में हुई हिरणों की मौत और वहां रेस्क्यू सेंटर में फैली अव्यवस्थाओं के कारण की गई है।

किसे कहां भेजा गया?

  • प्रभाकर खलखो (IFS 2014): इन्हें सरगुजा (कार्य योजना मंडल) के प्रभारी वन संरक्षक पद से हटाकर अब कोरिया का वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है।

  • चन्द्रशेखर शंकर सिंह परदेशी (IFS 2020): इन्हें कोरिया से हटाकर अब सरगुजा में प्रभारी वन संरक्षक (कार्य योजना मंडल) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्रवाई की मुख्य वजह: बता दें कि 20 मार्च को अंबिकापुर के संजय पार्क में कई हिरणों की मौत हो गई थी। इसके बाद रेस्क्यू सेंटर के प्रबंधन में भी भारी लापरवाही की खबरें आई थीं। सूत्रों के मुताबिक, शासन इस मामले में अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज था, जिसके चलते यह तत्काल फेरबदल किया गया है।

आदेश

।।।

Leave a Comment

latest news