Latest News
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला: भारी दबाव के बावजूद बोर्ड ने संभाला सिस्टम, जानें पूरा मामला कोरबा: 46 साल बाद फिर बेदखली का दंश झेलने को मजबूर जरहाजेल के विस्थापित, किसान सभा ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी तमिलनाडु BJP में घमासान: क्या के. अन्नामलाई थामेंगे नया रास्ता? अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में बड़ी बैठक 🚂 रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली “हसदेव एक्सप्रेस” अब रोजाना दौड़ेगी, दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों के झंझट से मिली मुक्ति दिल दहला देने वाला हादसा: गोद में मासूम को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, महिला की मौत, डेढ़ साल का बच्चा गंभीर NEET विवाद: जब कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह को हुआ पीएम मोदी पर ‘भरोसा’, कांग्रेस में मची खलबली!
Home » Uncategorized » खुशियां मातम में बदली: गवना कराकर लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, एक मासूम की गई जान

खुशियां मातम में बदली: गवना कराकर लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, एक मासूम की गई जान

Share:

कोरबा : जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। ग्राम कसरेंगा से दादर खुर्द गवना की रस्म पूरी कर लौट रहा एक चारपहिया वाहन (क्रमांक CG 11 BJ 9084) डबरीपारा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

वाहन में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इस दुखद दुर्घटना में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।

हादसे की खबर मिलते ही बांकी मोंगरा और दर्री पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल (SECL) अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

।।।

Leave a Comment