Latest News
बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप
Home » छत्तीसगढ़ » महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कारों से 47.50 लाख रुपये नकद बरामद, 4 हिरासत में

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कारों से 47.50 लाख रुपये नकद बरामद, 4 हिरासत में

Share:

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिले महासमुंद में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर लग्जरी कारों की तलाशी लेकर कुल 47 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश और ओडिशा के रहने वाले चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

पहली कार्रवाई: बसना थाना क्षेत्र ओडिशा के पदमपुर से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक सफेद रंग की टोयोटा हाईराइडर कार को पलसापाली नाका पर रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में एक प्लास्टिक बोरी से 32 लाख 50 हजार रुपये के नोटों के बंडल बरामद हुए। वाहन में सवार आशु बंसल (मुरैना, म.प्र.) और चालक महेंद्र चौहान (मलाजखंड, म.प्र.) को हिरासत में लिया गया है।

दूसरी कार्रवाई: बलौदा थाना क्षेत्र बलौदा पुलिस ने सिरपुर नाका पर चेकिंग के दौरान एक एक्सयूवी कार को रोककर 15 लाख रुपये नकद जब्त किए। इस वाहन में सवार केशव अग्रवाल और गोविंद चंद मुंड (दोनों निवासी ओडिशा) इस बड़ी राशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

कानूनी कार्रवाई और जब्ती पूछताछ में चारों आरोपी नकदी के स्रोत और उसके परिवहन से संबंधित संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत नकद राशि और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 75 लाख 20 हजार रुपये आंका गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।

सतर्कता जारी महासमुंद पुलिस अंतरराज्यीय सीमाओं पर लगातार निगरानी रख रही है। पिछले पांच दिनों के भीतर पुलिस ने अब तक कुल 1 करोड़ 47 लाख 50 हजार 480 रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है।

।।।

Leave a Comment