//इफ्तार में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. सलीम राज, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, और कोरबा की प्रथम नागरिक महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं सभापति नूतन सिंह ठाकुर , मंत्री प्रतिनिधि एवं पार्षद नरेन्द्र देवांगन की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके अलावा रायपुर और बिलासपुर से आए मेहमानों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।//

कोरबा: पुरानी बस्ती स्थित स्कूल मैदान में इत्तेहाद कमेटी द्वारा आयोजित वार्षिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम इस बार भी आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक बना। 10 मार्च को 20वें रोजे के अवसर पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में लगभग 3 हजार रोजेदारों ने शिरकत की और देश-प्रदेश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और सिंधी समाज सहित सभी धर्मों के लोगों की मौजूदगी ने ‘नूरानी समां’ बांध दिया।
प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इफ्तार में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. सलीम राज, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, और कोरबा की प्रथम नागरिक महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसके अलावा रायपुर और बिलासपुर से आए मेहमानों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।
अतिथियों के संबोधन: “यही है असली भारत”
-
डॉ. सलीम राज: उन्होंने कहा कि इस प्रांगण में गंगा-जमुनी तहजीब की जीती-जागती तस्वीर दिख रही है। एक ही मंच पर सभी धर्मों का साथ बैठना ही हमारे देश की खूबसूरती है। ऐसे आयोजनों से आपसी द्वेष खत्म होता है।
-
मखमूर इकबाल खान: उन्होंने इस मंजर को ‘यादगार’ बताते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में सभी का एक साथ हाथ उठाकर देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगना मोहब्बत की अलख जगाता है।
-
महापौर संजू देवी राजपूत: उन्होंने पुरानी बस्ती के निवासियों का आभार जताते हुए कहा कि सर्वधर्म समभाव की इस परंपरा को कायम रखना हमारा गौरव है। यहाँ हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई का संगम मन को सुकून देता है।
-
सभापति नूतन सिंह ठाकुर: उन्होंने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि धर्म कभी हमारे रिश्तों के बीच आड़े नहीं आया। मुस्लिम बाहुल्य वार्ड से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा।
विशेष उपस्थिति और योगदान
विधानसभा सत्र के कारण श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल नहीं हो सके, जिनका संदेश पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने साझा किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद रब्बानी ने किया और आभार प्रदर्शन मेमन जमात के अध्यक्ष मोहम्मद अमीन शेखानी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद: भाजपा नेता आरिफ खान, अशोक चावलानी (MIC सदस्य), साजन जोसेफ, ताज सिद्दीकी, फारुख मेमन, टामेश अग्रवाल, पार्षद धनश्री साहू, वरिष्ठ पत्रकार रफीक मेमन, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सफलता के पीछे की टीम: आयोजन को सफल बनाने में मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग (निशु), मोहसिन मेमन, सैयद एहतेशाम अली, मोहम्मद जाकिर, महबूब खान, नौशाद खान, मोहम्मद नदीम, जीशान खान, करीम खान, दानिश मेमन, रिंकू, समीर खान एवं इत्तेहाद कमेटी के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
।।।








