Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » छत्तीसगढ़ » 35 वर्षों का साथ और अटूट विश्वास: CM विष्णुदेव साय ने खास अंदाज में पत्नी कौशल्या जी को दी जन्मदिन की बधाई

35 वर्षों का साथ और अटूट विश्वास: CM विष्णुदेव साय ने खास अंदाज में पत्नी कौशल्या जी को दी जन्मदिन की बधाई

Share:

रायपुर (The Khatiya Khadi News) : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक अलग ही भावुक अंदाज में नजर आए। अवसर था उनकी धर्मपत्नी, श्रीमती कौशल्या साय के जन्मदिन का। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जीवनसंगिनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं।

“मेरी जीवन यात्रा का मजबूत आधार”

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में पिछले साढ़े तीन दशकों के सफर को याद किया। उन्होंने लिखा कि पिछले 35 वर्षों से जीवन के हर उतार-चढ़ाव, सुख-दुख और चुनौतियों में उनकी पत्नी एक ढाल की तरह उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने कौशल्या  जी के धैर्य, सादगी और सुलझी हुई सोच को अपनी सफलता और जिम्मेदारियों के निर्वहन का मुख्य आधार बताया।

प्रभु श्रीराम से की लंबी आयु की प्रार्थना

अपनी भावनाएं साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे लिखा:

“आपका स्नेह, सहयोग और दृढ़ विश्वास मेरे लिए सदैव एक मजबूत आधार रहा है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।”

राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच मुख्यमंत्री का यह पारिवारिक और संवेदनशील रूप प्रदेश की जनता के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग मुख्यमंत्री की पत्नी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और इस आदर्श दंपत्ति के सुखद जीवन की कामना कर रहे हैं।


Leave a Comment

latest news