Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » देश » बीकानेर: गंदे नाले से निकले 500-500 के नोट, लूटने के लिए सीवरेज में कूद पड़े लोग

बीकानेर: गंदे नाले से निकले 500-500 के नोट, लूटने के लिए सीवरेज में कूद पड़े लोग

Share:

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में एक बेहद हैरान करने वाला वाकया सामने आया है, जहां एक सीवरेज चैंबर से अचानक 500-500 रुपये के नोट बहते हुए दिखाई दिए। जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर गंदे पानी में तैरते नोटों पर पड़ी, वहां उन्हें बटोरने की होड़ मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग सीवरेज के कचरे से नोट निकालकर उन्हें साफ करने में जुट गए।

धोए, सुखाए और फिर चेक किए नोट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग सीवरेज से नोट निकालने के बाद उन्हें साफ पानी से धो रहे हैं और सूखने के लिए बाइक की सीटों पर रख रहे हैं। कुछ लोग यह भी जांचते नजर आए कि कहीं ये नोट नकली तो नहीं हैं। गंदे नाले से पैसे निकलने की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ी भीड़

सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी को हाथ में लाठी लेकर लोगों को दौड़ते हुए भी देखा गया। पुलिस ने फिलहाल बहते हुए नोटों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच के घेरे में ‘नोटों की बारिश’

पुलिस अब दो मुख्य बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है:

  1. क्या सीवरेज में मिले ये नोट असली हैं या महज ‘चिल्ड्रन बैंक’ के नकली नोट?

  2. यदि नोट असली हैं, तो इन्हें नाले में किसने और क्यों बहाया? आशंका जताई जा रही है कि किसी कानूनी कार्रवाई या रेड के डर से इन रुपयों को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई होगी।


।।।

latest news