Latest News
‘ यह मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है…’ जब नॉर्वेजियन पत्रकार ने पूछा मानवाधिकार पर सवाल, तो IFS सिबी जॉर्ज ने 5000 साल के इतिहास से दिया करारा जवाब! ⚡ ‘छोटू उस्ताद’ का महातूफान: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 19 साल पुराना IPL रिकॉर्ड! रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: विशाखापत्तनम SCoR को मिला सीधा PPO जारी करने का अधिकार, पेंशनर्स को मिलेगी राहत अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, मिताली चौक पर जमकर हुआ हंगामा शर्मनाक: गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों ने निकाला ‘जुलूस’, गाड़ियों के काफिले के साथ किया भव्य स्वागत बस्तर में ‘लाल आतंक’ का अंत : अमित शाह ने किया नक्सल-मुक्त भारत का शंखनाद, आदिवासियों के लिए बड़े डेयरी नेटवर्क की घोषणा
Home » राजनीति » ‘सुशासन’ या ‘सूखा नशा आसन’? भूपेश बघेल का भाजपा पर बड़ा हमला, अफीम की खेती को लेकर दागे 5 सवाल

‘सुशासन’ या ‘सूखा नशा आसन’? भूपेश बघेल का भाजपा पर बड़ा हमला, अफीम की खेती को लेकर दागे 5 सवाल

Share:

रायपुर/दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर प्रदेश की सियासत में हड़कंप मचा दिया है। बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में एक भाजपा नेता के खेत में कथित तौर पर अफीम की खेती होने का दावा करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने इसे ‘सुशासन’ के बजाय ‘सूखा नशा आसन’ करार दिया है।

प्रमुख आरोप और दावे

भूपेश बघेल ने अपनी पोस्ट में निम्नलिखित बिंदु उठाए हैं:,▪️अफीम की खेती: उन्होंने आरोप लगाया कि दुर्ग के ग्राम समोदा में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के 10 एकड़ खेत में अफीम के पौधे और फूल उगाए जा रहे हैं।▪️नव्या मलिक का जिक्र: बघेल ने सवाल उठाया कि कुख्यात नशा तस्कर नव्या मलिक का नाम सरकारी लिस्ट से बाहर कैसे हुआ? उन्होंने संदेह जताया कि क्या वह भाजपा की ‘फैक्ट्री’ के उत्पादों की मार्केटिंग कर रही थी?▪️सरकार की चुप्पी: पूर्व मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर विधानसभा में इस मुद्दे पर गोलमोल जवाब देने का आरोप भी लगाया।

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से पूछे 5 तीखे सवाल

बघेल ने सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को टैग करते हुए जवाब मांगा है:

01. अफीम की इस खेती में कौन-कौन से मंत्री और अधिकारी शामिल हैं? 02.नव्या मलिक का नाम सरकारी लिस्ट से किसने और क्यों हटाया? 03. नव्या मलिक कितनी बार और किसके साथ विदेश यात्रा पर गई? 04. भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का मुख्यमंत्री निवास में कितनी बार आना-जाना हुआ?  05. विनायक ताम्रकार के किन-किन बड़े नेताओं और अधिकारियों से संबंध हैं?

“जिस प्रकार सरकार की सूची से एक बड़ी नशा तस्कर का नाम गायब होता है और भाजपा नेता के खेत में अफीम उगती है, ये कड़ियां जनता के संदेह को विश्वास में बदल रही हैं।”भूपेश बघेल


Leave a Comment