Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » Uncategorized » सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ क्या अभिषेक शर्मा पर गिरेगी गाज? रवि शास्त्री ने सुझाया चौंकाने वाला बदलाव!

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ क्या अभिषेक शर्मा पर गिरेगी गाज? रवि शास्त्री ने सुझाया चौंकाने वाला बदलाव!

Share:

T20 World Cup :  मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस गहरा गया है। सबसे बड़ा सवाल सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर है। टूर्नामेंट की 6 पारियों में मात्र 13.13 की औसत से 80 रन बनाने वाले अभिषेक के आत्मविश्वास पर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी चिंता जताई है। शास्त्री का मानना है कि अगर अभिषेक सहज महसूस नहीं कर रहे हैं, तो उनकी जगह रिंकू सिंह को मौका दिया जाना चाहिए।

शास्त्री ने सुझाव दिया है कि ऐसी स्थिति में ईशान किशन को संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करनी चाहिए, ताकि रिंकू सिंह निचले क्रम में फिनिशर की भूमिका निभा सकें। हालांकि, अभिषेक का पक्ष उनके पुराने रिकॉर्ड में मजबूत है; पिछले साल इसी मैदान पर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच अनुभव पर भरोसा जताते हैं या मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रिंकू सिंह को मैदान में उतारते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह/अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

।।।

latest news