Latest News
बलरामपुर के जमीरापाट बॉक्साइट खदान में अभी खनन शुरू नहीं, प्रशासन प्रभावित किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा बिना परमानेंट नौकरी के भी मिलेगी भविष्य की सुरक्षा; जानिए गिग वर्कर्स के लिए सरकार का क्या है मेगा प्लान ‘आदिवासी’ बनाम ‘वनवासी’ विवाद: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस, खरोरा में फूंका पुतला उरगा-बिलासपुर भारतमाला मार्ग पर ‘टेरर टैक्स’ का आतंक: मृत मवेशी सड़क पर रख कर रहे अवैध वसूली, पूर्व पार्षद की बेटी ने वीडियो जारी कर प्रशासन से की अपील  आदिवासियों के हक के लिए राष्ट्रपति की शरण में डॉ. चरणदास महंत: वन भूमि के जलाशयों पर ठेका प्रथा बंद करने की मांग
Home » Uncategorized » कोरबा: ट्रेलर की चपेट में आने से एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

कोरबा: ट्रेलर की चपेट में आने से एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

Share:

कोरबा। कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर स्थित ग्राम खम्हारिया मोड़ के पास आज एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, कोरबा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने अपनी साइड में चल रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ा हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे वहां मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। घायल को तत्काल नजदीकी विकास नगर विभागीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो विकास नगर के निवासी थे और एसईसीएल कुसमुंडा से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।

पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर आरोपी चालक और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र और विकास नगर में शोक की लहर है।

Leave a Comment

latest news