Home » देश » प्रेम में मिला धोखा: 26 वर्षीय बॉडीबिल्डर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप

प्रेम में मिला धोखा:  26 वर्षीय बॉडीबिल्डर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप

Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 26 वर्षीय उभरते हुए जिम ट्रेनर और बॉडीबिल्डर, किरण ने प्रेम संबंधों में मिली विफलता के चलते कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

वैलेंटाइन डे की तैयारी कर रहा था किरण

जानकारी के अनुसार, किरण पिछले तीन साल से एक युवती के साथ रिश्ते में था। वह इस साल वैलेंटाइन डे को खास बनाने की तैयारी कर रहा था और अपनी प्रेमिका के लिए तोहफे खरीदने की योजना बना रहा था। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका की सगाई किसी और से हो गई है। सदमे की बात यह रही कि युवती ने खुद किरण को अपनी सगाई की जानकारी दी और उसे शादी का कार्ड व शादी की साड़ी भी दिखाई।

माँ से मांगा कागज-पेन और लिख डाला आखिरी संदेश

परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम किरण घर लौटा और अपनी मां से सफेद कागज और पेन मांगा। मां के पूछने पर उसने कहा कि वह कुछ पैसों के लेन-देन का हिसाब लिखना चाहता है। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक फोन न उठाने पर जब परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा, तो किरण का शव फंदे से लटका मिला।

लोन चुकाने में की थी मदद, परिवार ने लगाए आरोप

किरण के परिवार का आरोप है कि उसने अपनी मेहनत की कमाई प्रेमिका का लोन चुकाने में खर्च कर दी थी। वह उससे शादी करना चाहता था और उसे अपने परिवार से भी मिलवाया था। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में किरण ने अपने मोबाइल का पासवर्ड भी साझा किया है, ताकि जांच में आसानी हो सके।

पुलिस कार्रवाई और जांच

महालक्ष्मी लेआउट पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा के आधार पर आगे की जांच कर रही है।


मदद के लिए हाथ बढ़ाएं यदि आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें:

  • टेली-मानस (राष्ट्रीय हेल्पलाइन): 14416

  • किरण हेल्पलाइन: 1800-599-0019

  • NIMHANS: 080-26995000

Leave a Comment