Home » कोरबा » कोरबा क्राइम अलर्ट: ईगो हर्ट हुआ तो घोंप दिया चाकू, सात नाबालिग पुलिस की गिरफ्त में, बाकी फरार!

कोरबा क्राइम अलर्ट: ईगो हर्ट हुआ तो घोंप दिया चाकू, सात नाबालिग पुलिस की गिरफ्त में, बाकी फरार!

Share:

कोरबा शहर में बढ़ती चाकूबाजी और किशोरों के बीच पनप रही अपराधी प्रवृत्ति को लेकर पुलिस अब ‘फुल एक्शन मोड’ में है। पंप हाउस क्षेत्र में हुए सनसनीखेज चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए सात अपचारी बालकों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि उम्र चाहे जो भी हो, कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

दबंगई का नशा: घेरकर किया प्राणघातक हमला

घटना के अनुसार, आरोपियों ने वर्चस्व की लड़ाई में एक युवक को फोन कर पंप हाउस बुलाया और “तुम बहुत ज्यादा उड़ रहे हो” कहते हुए उस पर हमला कर दिया। बेल्ट और पंच से पिटाई के बाद आरोपियों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए युवक के सीने, पेट और गर्दन पर चाकू से कई वार किए। इस खूनी खेल को देख इलाके में दहशत फैल गई। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

पुलिस अधिकारी का सख्त बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) प्रतीक चतुर्वेदी ने कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा:

“शहर की शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं है। नाबालिगों का अपराध की ओर बढ़ना चिंताजनक है, लेकिन कानून सबके लिए बराबर है। हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 लड़कों को पकड़ा है और इनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। परिजनों को चेतावनी दी जाती है कि वे अपने बच्चों की निगरानी करें, वरना सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।”

खाकी की मुस्तैदी: भागने का नहीं मिला मौका

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन, सीएसईबी चौकी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (CCTV और मोबाइल लोकेशन) के आधार पर आरोपियों को चारों तरफ से घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

इन धाराओं में फंसा पेंच

पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है:धारा 109(1): हत्या का प्रयास ,धारा 296: अश्लील कृत्य और गाली-गलौज,धारा 351(3): आपराधिक धमकी,धारा 191(3): दंगा और बलवा

अभिभावकों से अपील

पुलिस प्रशासन ने जिले के नागरिकों और विशेषकर अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों, उनके दोस्तों और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता पर कड़ी नजर रखें। क्षणिक आवेश में उठाया गया एक गलत कदम पूरे भविष्य को अंधकार में डाल सकता है।

Leave a Comment