Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » देश » CBI कार्रवाई के बाद कोयला श्रमिक सभा में बड़ा घटनाक्रम: केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल ने दिया इस्तीफा

CBI कार्रवाई के बाद कोयला श्रमिक सभा में बड़ा घटनाक्रम: केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल ने दिया इस्तीफा

Share:

नैतिक जिम्मेदारी का हवाला देते हुए छोड़ा पद; वणी क्षेत्र के श्रमिकों में भारी रोष, साजिश का लगाया आरोप

नागपुर/वणी | 18 जनवरी, 2026 : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोली) की प्रमुख यूनियन कोयला श्रमिक सभा (HMS) में उस समय हड़कंप मच गया, जब संगठन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल ने अपने पद से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला उन्होंने सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (CBI ACB) द्वारा की गई हालिया कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद लिया है।

घटनाक्रम और गिरफ्तारी

 बीते 10 जनवरी 2026 को नागपुर में एक कार्रवाई के दौरान दीपक जायसवाल को रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। यह मामला वणी क्षेत्र के निलजई डीप ओसी में कार्यरत लिपिक कपिल लक्ष्मण नगराले की शिकायत पर दर्ज हुआ था। जायसवाल ने इसे पुरानी रंजिश बताते हुए सिरे से खारिज किया है।

इस्तीफे में भावुक अपील

 17 जनवरी को केंद्रीय नेतृत्व (अध्यक्ष शिव कुमार यादव और महामंत्री शरद धांडे) को भेजे गए अपने पत्र में जायसवाल ने लिखा कि वे 2018 से पूरी ईमानदारी से कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने कहा, “यद्यपि मुझे झूठे इल्जाम में फंसाया गया है, लेकिन संगठन की छवि को बचाए रखने के लिए मैं अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए इस्तीफा दे रहा हूँ।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे पद पर न रहते हुए भी संगठन के एक निष्ठावान ‘सिपाही’ बने रहेंगे।

वणी क्षेत्र के श्रमिकों में हलचल

 इस इस्तीफे के बाद वणी क्षेत्र के खदानों में काम करने वाले श्रमिकों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहाँ एक तरफ समर्थकों का बड़ा गुट इसे सोची-समझी साजिश बताकर जायसवाल के समर्थन में लामबंद हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ विरोधी खेमा इस मौके को संगठन में फेरबदल के रूप में देख रहा है। यूनियन के भीतर चल रही इस खींचतान ने वेकोली के औद्योगिक माहौल को गरमा दिया है।

Leave a Comment

latest news