Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा: ठंड से बचने की कोशिश बनी काल, अलाव की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

कोरबा: ठंड से बचने की कोशिश बनी काल, अलाव की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए अलाव जलाना दो परिवारों के लिए मातम में बदल गया। दो अलग-अलग आगजनी की घटनाओं में गंभीर रूप से झुलसी दो महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एक महिला को बचाने के प्रयास में एक युवक भी झुलस गया है।

पहली घटना: लकवाग्रस्त वृद्धा की कमरे में मौत

करतला थाना क्षेत्र के रजगामार, आमादाड़ में रहने वाली 57 वर्षीय गुरुवारी बाई पिछले एक माह से लकवा (पैरालिसिस) से पीड़ित थीं। 12 जनवरी की शाम वह अपने कमरे में ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही थीं। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर आग की चपेट में आ गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण गुरुवार शाम उनकी मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण वह आग से खुद को बचा नहीं सकीं।

दूसरी घटना: अलाव तापते समय साड़ी में लगी आग

दूसरी हृदय विदारक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की इंदिरा नगर बस्ती में घटी। यहां 38 वर्षीय रूबी देवी 5 जनवरी को पड़ोसियों के साथ अलाव ताप रही थीं। अचानक उनकी साड़ी ने आग पकड़ ली और वह बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में 22 वर्षीय युवक जगदीश कुमार भी घायल हो गया। रूबी देवी का उपचार पहले स्थानीय केंद्र और फिर बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहाँ 15 जनवरी (गुरुवार) को उन्होंने अंतिम सांस ली।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते समय सूती कपड़ों का प्रयोग करें और बंद कमरे या ज्वलनशील पदार्थों के पास आग न जलाएं।