Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » खौफनाक मंजर: पुल से नीचे गिरते ही आग का गोला बनी कार, तातापानी महोत्सव जा रहे दो दोस्तों की जिंदा जलकर मौत

खौफनाक मंजर: पुल से नीचे गिरते ही आग का गोला बनी कार, तातापानी महोत्सव जा रहे दो दोस्तों की जिंदा जलकर मौत

Share:

कोरबा/मोरगा। जिले के सरहदी क्षेत्र मदनपुर में बुधवार की तड़के एक ऐसी हृदयविदारक घटना घटी जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी। बिलासपुर से तातापानी महोत्सव में शामिल होने जा रहे दो युवकों की कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गिरते ही वाहन में भीषण आग लग गई। कार का दरवाजा लॉक होने के कारण सवार दोनों युवकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे जिंदा जल गए।

हादसे का विवरण

यह दर्दनाक हादसा आज सुबह करीब 4 बजे बांगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरगा चौकी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कार (क्रमांक CG 10 BF 1673) मदनपुर के पास पहुंचते ही चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे पुलिया के नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन के नीचे गिरते ही उसमें धमाका हुआ और आग की लपटों ने पूरे वाहन को घेर लिया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र (देवरी खुर्द) के निवासी थे:

  1. गोपाल चंद्र डे (42 वर्ष), पिता- मानिक चंद्र डे

  2. अरुण सेन (36 वर्ष), पिता- बनारसी लाल सेन

बताया जा रहा है कि दोनों मित्र विश्रामपुर में आयोजित तातापानी महोत्सव का आनंद लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस और मोरगा चौकी की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दोनों युवक पूरी तरह झुलस चुके थे। पुलिस ने शवों को मर्चुरी भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। मोरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और यह जांच कर रही है कि हादसा नींद की झपकी की वजह से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण।

Leave a Comment

latest news