कोरबा छत्तीसगढ़। शहर के रिहायशी इलाके शारदा विहार में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहाँ सियान सदन के ठीक सामने स्थित एक बिजली का खंभा पूरी तरह जर्जर होकर गिरने की कगार पर पहुँच गया है। खंभे का निचला हिस्सा जंग लगने और देख-रेख के अभाव में खोखला हो चुका है, जो अब केवल हवा के झोंकों के भरोसे टिका नजर आ रहा है। “आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज”
पार्क के पास खतरा, बच्चों और बुजुर्गों पर मंडरा रही शामत
चिंता की बात यह है कि जिस स्थान पर यह खंभा खड़ा है, उसके ठीक सामने एक सार्वजनिक पार्क है। यहाँ सुबह-शाम बड़ी संख्या में बच्चे खेलने आते हैं और बुजुर्ग टहलने के लिए पहुँचते हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण यहाँ से दिनभर राहगीरों और वाहनों की सघन आवाजाही रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यह खंभा अचानक गिरता है, तो भारी जन-धन की हानि निश्चित है।”आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज”
विद्युत विभाग की चुप्पी से आक्रोश
मोहल्ले वासियों ने बताया कि खंभे की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई सुध नहीं ली गई है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
“खंभे की स्थिति देखकर डर लगता है। यहाँ हर समय लोगों की भीड़ रहती है। विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय इसे तुरंत बदलना चाहिए।” — स्थानीय निवासी
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि जर्जर खंभे को तत्काल प्रभाव से बदलकर नया खंभा लगाया जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बन सके।”आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज”








