Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » सम्मान: दिल्ली में चमका कोरबा का सितारा; सूर्यकांत सौलखे ‘इंटरप्रेन्योर अवार्ड’ से सम्मानित

सम्मान: दिल्ली में चमका कोरबा का सितारा; सूर्यकांत सौलखे ‘इंटरप्रेन्योर अवार्ड’ से सम्मानित

Share:

नई दिल्ली/कोरबा: राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में कोरबा (छत्तीसगढ़) के सूर्यकांत सौलखे को इस वर्ष के ‘इंटरप्रेन्योर अवार्ड’ (Entrepreneur Award) से नवाजा गया है।
यह सम्मान उन्हें ‘पल्स एप्रोच फाउंडेशन’ द्वारा ‘फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन’ (FPO) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय को बढ़ावा देने और लोगों को प्रेरित करने के लिए दिया गया है।
बता दे की श्री सौलखे ने कोरबा जिले के करतला विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्र में व्यवसाय को बढ़ावा देने और लोगों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने न केवल सफलता प्राप्त बल्कि बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करके लोगों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाया साथ ही उन्हें बेहतर व्यवसाय करने के तरीके भी बताए।

दिग्गजों की उपस्थिति में मिला सम्मान

देशमुख ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। सूर्यकांत सौलखे को यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र श्री सुनील शास्त्री, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी, अमर उजाला के संपादक श्री विनोद अग्निहोत्री, प्रसिद्ध हास्य कवि श्री सुरेन्द्र शर्मा और NDTV की पूर्व मैनेजिंग एडिटर सुश्री निधि कुलपति की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

FPO के जरिए बदली तस्वीर

GBVSS के माध्यम से सूर्यकांत सौलखे ने FPO क्षेत्र में नवाचार करते हुए किसानों और युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के हर्ष का माहौल है।

Leave a Comment

latest news