Latest News
छत्तीसगढ़ में पहली बार: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, युवाओं को मिलेगा रोजगार केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू
Home » कोरबा » KORBA:सीसीटीवी में कैद हुई फल दुकान में आग लगाने की घटना, पुलिस ने शुरू की संदिग्ध की तलाश

KORBA:सीसीटीवी में कैद हुई फल दुकान में आग लगाने की घटना, पुलिस ने शुरू की संदिग्ध की तलाश

Share:

कोरबा छत्तीसगढ़ 9 दिसंबर।पुराने बस स्टैंड इलाके में बीती रात सुमित ज्वेलर्स के निकट स्थित एक फल की दुकान को अज्ञात युवक ने निशाना बनाया। युवक ने दुकान पर पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

यह घटना इतनी तेज़ी से हुई कि आसपास के लोग सकते में आ गए। सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और तत्परता से आग पर काबू पाया गया। पुलिस की मुस्तैदी के कारण दुकान को बड़े नुकसान से बचा लिया गया, लेकिन दुकान का कुछ सामान जल गया है।

पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुराग CCTV फुटेज के रूप में मिला है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक आग लगाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस ने इन फुटेज को आधार बनाकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कृत्य सुनियोजित प्रतीत होता है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भय और रोष का वातावरण है।

Leave a Comment

latest news