Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » राजनीति » सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा , जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी हो सकती हैं.. अटकलें तेज

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा , जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी हो सकती हैं.. अटकलें तेज

Share:

 

रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 26 नवंबर को दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पायलट के दौरे के पहले जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी होने की अटकलें फिर तेज हो गईं हैं। दो दिन के प्रवास में सचिन पायलट प्रदेशभर में चल रहे SIR अभियान की समीक्षा करेंगे और संविधान बचाओ दिवस से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सचिन पायलट 26 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे, जहां से सीधे धमतरी के लिए रवाना होंगे। धमतरी में वे संविधान बचाओ दिवस के आयोजन में शामिल होंगे और इसके बाद SIR अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे।

धमतरी के कार्यक्रमों के बाद पायलट कांकेर जाएंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। कांकेर से पायलट देर शाम जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे अगले दिन यानी 27 नवंबर को SIR अभियान की विस्तृत समीक्षा करेंगे और मीडिया से भी रूबरू होंगे। शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

Leave a Comment

latest news