Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » Chhattisgarh: Investigation report prepared against Korba Collector… read

Chhattisgarh: Investigation report prepared against Korba Collector… read

Share:

 

रायपुर छत्तीसगढ़। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ शिकायत की जांच पूरी हो गई है। बताया गया कि बिलासपुर कमिश्नर दो-तीनों में जांच रिपोर्ट शासन को सौंप देंगे।

बिलासपुर कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने एक समाचार पत्र ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा के दौरान बताया कि पूर्व गृहमंत्री की शिकायत पर रिपोर्ट मांगी गई थी। जांच पूरी हो चुकी है, और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।

बताया गया कि पूर्व गृहमंत्री ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने 14 बिन्दुओं पर शिकायत की थी। पूर्व गृहमंत्री ने रायपुर में आकर कोरबा कलेक्टर के खिलाफ शिकायतों की जांच के दबाव बनाया था, और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

सीएम विष्णु देव साय, और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर से चर्चा की थी। कंवर ने शिकायतों की जांच कराने के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन का इरादा बदल दिया।

सीएम ने कंवर की शिकायतों का जिम्मा बिलासपुर सीएम ने कंवर की शिकायतों का जिम्मा बिलासपुर कमिश्नर को दिया था। बताया गया कि बिलासपुर कमिश्नर ने बिन्दुवार शिकायतों की जांच कराई है।

सूत्रों के मुताबिक कमिश्नर ने इस पूरे मामले पर कंवर से दस्तावेजी प्रमाण मांगे थे। कंवर ने आरोपों के संदर्भ में संबंधित दस्तावेज भी दिए हैं। कमिश्नर ने कलेक्टर अजीत बसंत से भी उनके आरोपों पर चर्चा की थी। इसके बाद जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कलेक्टर पर फैसला लिया जाएगा।

 

Leave a Comment

latest news