Latest News
कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल: शिवाय हॉस्पिटल और CSEB में करार, अब दिल की जांच भी होगी आसान, 2D ECHO सुविधा शुरू  छत्तीसगढ़ में पेपर लीक और नकल माफियाओं की खैर नहीं: नया सख्त कानून लागू, 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ जुर्माने का प्रावधान लोकतंत्र की जीत: पश्चिम बंगाल चुनाव में 92% ऐतिहासिक मतदान पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई खुशी ममता बनर्जी बनाम भाजपा: ‘झालमुरी’ पॉलिटिक्स और दिल्ली की सत्ता को लेकर कोलकाता में गरमाई सियासत एम्स रायपुर के डॉक्टरों का कमाल: मशीन में कटे 70 वर्षीय बुजुर्ग का हाथ जटिल सर्जरी से दोबारा जोड़ा अन्ना का ‘अदृश्य’ वार: राघव के बहाने केजरीवाल पर साधा निशाना, क्या भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के नायक ने खोल दी आप की पोल?
Home » कोरबा » Berking: बालको प्लांट में बड़ा हादसा, पहले भी हो चुका हैं चिमनी हादसा, सुरक्षा में लापरवाही की संभावना .. राख फिल्टर भरभरा के गिरा

Berking: बालको प्लांट में बड़ा हादसा, पहले भी हो चुका हैं चिमनी हादसा, सुरक्षा में लापरवाही की संभावना .. राख फिल्टर भरभरा के गिरा 

Share:

 

कोरबा। देश की शान कहे जाने वाले बालको एल्यूमिनियम प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट परिसर में राख फिल्टर (Electrostatic Precipitator – ESP) का करीब 20 साल पुराना संयंत्र अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कर्मचारियों का कहना हैं कि हम बाल बाल बचे.

 

जानकारी के अनुसार ईएसपी का निर्माण सेपको कंपनी द्वारा वर्ष 2004-05 के दौरान कराया गया था। हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बालको प्लांट में चिमनी गिरने की घटना सामने आ चुकी है, लेकिन प्रबंधन ने उससे सबक नहीं लिया। लगातार हो रहे हादसे श्रम विभाग की लापरवाही को उजागर करते हैं। कुछ दिन पहले ही रायपुर स्थित गोदावरी पावर प्लांट (हीरा ग्रुप) में हादसे में छह श्रमिकों की मौत हो चुकी है।

स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है, जबकि संयंत्रों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी लगातार श्रमिकों की जान को खतरे में डाल रही है।

Leave a Comment