रायपुर/कोरबा [The Khatiya Khadi News]प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही जिले के लिए गर्व का क्षण आया है। कोरबा की रितु चौरसिया को पार्टी में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, संघर्षशील कार्यशैली और जनसंपर्क के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है।
बता दे की भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं।
इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।
भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की पूरी सूची 👇
प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री जगन्नाथ पाणिगृही (उपाध्यक्ष),श्री रामजी नाती( उपाध्यक्ष),श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ( उपाध्यक्ष), श्रीमती रंजना साहू (उपाध्यक्ष),
श्री प्रबल प्रतापसिंह जूदेव ( उपाध्यक्ष),श्री नंदन लाल जैन (उपाध्यक्ष),श्री जी सेंकटेश्वर (उपाध्यक्ष), श्री सतीश लाटिया (उपाध्यक्ष)
प्रदेश महामंत्री
श्री यशवंत जैन(महामंत्री), श्री अखिलेश सोनी (महामंत्री),श्री नवीन गारकडे (महामंत्री)
प्रदेश मंत्री
श्रीमती संध्या परगनिया (मंत्री), श्री शिवनाथ यादव (मंत्री), श्री जयंती पटेल (मंत्री), श्री अमित साहू (मंत्री), श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा (मंत्री), श्रीमती विद्या सिदार
(मंत्री), सुश्री ऋतु चौरसिया (मंत्री)
कोषाध्यक्ष
श्री राम गर्ग (कोषाध्यक्ष), श्री अशोक बजाज (कार्यालय मंत्री), श्री प्रीतेश गांधी (सह-कार्यालय मंत्री)
मुख्य प्रवक्ता एवं प्रवक्ता
श्री संतोष पांडे (मुख्य प्रवक्ता), श्री देवलाल ठाकुर (प्रवक्ता),श्री नलिनीश टोकने (प्रवक्ता),श्री शिवनारायण पाण्डे (प्रवक्ता), श्री प्रमोद कुमार शर्मा (प्रवक्ता), श्री टेकेश्वर जैन (प्रवक्ता), डॉ विजय शंकर मिश्रा (प्रवक्ता),श्रीमती किरण बघेल (प्रवक्ता), श्री वेदराम जांगड़े (प्रवक्ता), श्री के. एल. चौहान (प्रवक्ता), श्री उज्जवल दीपक (प्रवक्ता)
प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, महिला मोर्चा,ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्य मोर्चा
श्री राहुल योगराज टिकरिया (प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा)
श्रीमती विना अवस्थी (प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा), श्री अशोक साहू (प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा),श्री आलोक सिंह ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा), डॉ समन जांगड़े (प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा),श्री सत्यनारायण सिंह (प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा), मखमूर इकबाल खान (प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा)
प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक एवं सह संयोजक
श्री अवधेश सिंह चंदेल (प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक),श्री चुन्नीलाल साहू
(प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक)
मीडिया संयोजक
श्री हेमंत पाणिग्रही (मीडिया संयोजक), श्री मितुल कोठारी
(सोशल मीडिया संयोजक),
श्री सुनील पिलाई ( आई टी संयोजक)








