Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » स्टेट बैंक में बीमा सखी के पर्स से एक महिला ने पार कर दिए 40 हजार रुपए: सीसीटीवी में कैद हुई घटना

स्टेट बैंक में बीमा सखी के पर्स से  एक महिला ने पार कर दिए 40 हजार रुपए: सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Share:

A woman stole Rs 40,000 from the purse of a Bima Sakhi in State Bank: The incident was captured on CCTV

छत्तीसगढ़/कोरबा: कोरबा  तुलसीनगर निवासी हेमा साहू के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य शाखा में एक चौंकाने वाली घटना हुई। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक महिला ने उनके पर्स से ₹40,000 की रकम पार कर दी। घटना को बेहद सफाई से अंजाम दिया गया और पूरा मामला बैंक के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

*घटना का विवरण:*

– हेमा साहू बीमा सखी के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने अपने खाते से ₹40,000 निकाले थे।

– वह पासबुक एंट्री कराने के लिए बैंक में थीं, तभी एक अज्ञात महिला उनके पीछे आकर खड़ी हो गई।

– हेमा साहू ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद जब उन्होंने पर्स चेक किया, तो रुपये गायब मिले।

सीसीटीवी फुटेज

– पुलिस ने बैंक के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं कैमरे में साफ नजर आईं।

– वीडियो में दिखा कि एक महिला हेमा साहू के ठीक पीछे खड़ी होकर बड़ी सफाई से पर्स से पैसे निकाल लेती है, जबकि दूसरी महिला बैंक के अंदर इधर-उधर टहलती नजर आती है।

– दोनों महिलाएं घटना को महज कुछ सेकंड में अंजाम देकर एक साथ बैंक से बाहर निकल जाती हैं।

*पुलिस की कार्रवाई:*

– पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं को जल्द ही पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना से सबक लेते हुए नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे बैंक जैसे सार्वजनिक स्थानों में अपने कीमती सामान, पैसे व पर्स पर लगातार नजर बनाए रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति से सावधानी बरतें।

Leave a Comment