Latest News
हौसलों के पहिए: टूटी ट्राइसाइकिल बदली, अब थमेगी नहीं कमला की ‘उच्च शिक्षा’ की उड़ान! छत्तीसगढ़: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से निरस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोंड़ीउपरोड़ा में  प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 🗳️ बिंझरा उपचुनाव: कन्हैया लाल के सिर सजा जीत का ताज, ‘हत्याकांड के आरोपी’ को जनता ने नकारा! छत्तीसगढ़ उपचुनाव: लोकतंत्र का महापर्व, रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 4 जून को नतीजो की घोषणा  : 💥 रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन अंकुश’: आईपीएल फाइनल पर सट्टा खिलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, करीब 32 लाख नगद और नोट गिनने की मशीन जब्त
Home » कोरबा » कोरबा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से जा टकराई यात्री बस, 6 लोग घायल,बस की बॉडी काटकर घायलों को निकाला गया

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से जा टकराई यात्री बस, 6 लोग घायल,बस की बॉडी काटकर घायलों को निकाला गया 

Share:

 

कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के लगभग 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे क्रमांक-130 पर एक यात्री बस खड़े ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई, जिससे 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक यात्री बस के केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद बस की बॉडी काटकर सुरक्षित निकाला जा सका।

*हादसे का कारण*

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बस की स्पीड काफी ज्यादा थी और संभवत: चालक को झपकी आ जाने से हाईवे पर खड़े ट्रेलर से बस जा टकराई।

*बचाव अभियान*

हादसे के बाद हाईवे से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बांगो थाना की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और बस में फंसे यात्री को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया।

*बस चालक और कंडक्टर फरार*

हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर यात्रियों को उनके हाल पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है ।

Leave a Comment