Latest News
हौसलों के पहिए: टूटी ट्राइसाइकिल बदली, अब थमेगी नहीं कमला की ‘उच्च शिक्षा’ की उड़ान! छत्तीसगढ़: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से निरस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोंड़ीउपरोड़ा में  प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 🗳️ बिंझरा उपचुनाव: कन्हैया लाल के सिर सजा जीत का ताज, ‘हत्याकांड के आरोपी’ को जनता ने नकारा! छत्तीसगढ़ उपचुनाव: लोकतंत्र का महापर्व, रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 4 जून को नतीजो की घोषणा  : 💥 रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन अंकुश’: आईपीएल फाइनल पर सट्टा खिलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, करीब 32 लाख नगद और नोट गिनने की मशीन जब्त
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: पुलिस बल में अनुशासन की समस्या, नशे में धुत आरक्षक ने थाने में किया शर्मनाक कांड हवलदार

छत्तीसगढ़: पुलिस बल में अनुशासन की समस्या, नशे में धुत आरक्षक ने थाने में किया शर्मनाक कांड हवलदार

Share:

 

CG News: राजनांदगांव के लालबाग थाने में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत आरक्षक महेंद्र साहू ने अपने ही साथी हवलदार प्रभात तिवारी के साथ बेरहमी से मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना के विवरण

जानकारी के अनुसार, महेंद्र साहू ने पहले अपने साथी प्रभात तिवारी के साथ धक्का-मुक्की की और फिर उन्हें बेल्ट से मारा। नशे में धुत आरक्षक की हरकतें इतनी बढ़ गईं कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। बाद में उन्हें जिला मेडिकल अस्पताल पेंड्री ले जाया गया, लेकिन वहां भी उनकी हरकतें नहीं रुकीं।

एसपी ने लिया एक्शन

इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी मोहित गर्ग ने तत्काल कार्रवाई की और मारपीट करने वाले आरक्षक महेंद्र साहू को निलंबित कर दिया। मामले की जांच के लिए सीएसपी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस बल में अनुशासन की समस्या

इस घटना ने पुलिस बल के भीतर अनुशासन और नशे की समस्या पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस बल की साख को बनाए रखने के लिए इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करना आवश्यक है ।

Leave a Comment