होंडा की पहली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर “होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक” आज लॉन्च होगी, कंपनी ने दिए शानदार फीचर
बैटरी को निकालकर घर, ऑफिस या कहीं भी आसानी से चार्ज कर सकेंगे..
ऑटो न्यूज:आज 27 नवम्बर को बेंगलूर में होंडा कंपनी द्वारा होड़ एक्टिवा इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया जायेगा। यह होंडा का पहला इलेक्ट्रिक टू व्हीलर होगा। लॉन्च से पहले ही यह सुर्खियों में था। कंपनी नेइसके टीजर के जरिए कुछ अहम खुलासे किए हैं।
यह भी तय हो गया है कि इसमें स्वैपेबल बैटरी सिस्टम होगा। यानी आप इस बैटरी को निकालकर घर, ऑफिस या कहीं भी आसानी से चार्ज कर सकेंगे। इतना ही नहीं आप इसे कंपनी के बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से स्वैप भी कर सकेंगे। कंपनी ने इसकी शुरुआत बेंगलुरु से की है। बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का फायदा यह होगा कि बैटरी डिस्चार्ज होने पर आप इसे स्वैप करके एक्टिवा इलेक्ट्रिक को कितने भी किलोमीटर तक नॉनस्टॉप चला सकेंगे। कंपनी ने इसका नया टीजर भी जारी किया है जिसमें स्कूटर के अंदर चार्जिंग सॉकेट लगा हुआ दिखाया जा रहा है। इससे यह भी साफ होता है कि इन बैटरियों को स्कूटर में फिक्स करके भी चार्ज किया जा सकेगा। या फिर कंपनी फिक्स बैटरी के साथ भी स्कूटर लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि इसका चार्जिंग सॉकेट काफी कॉम्पैक्ट दिखता है। धूल और पानी से बचाने के लिए एक सेफ फ्लैप भी दिखाई दे रहा है।
CUV e इलेक्ट्रिक स्कूटर से मिलेंगे कई फीचर्स
कंपनी अपने CUV e इलेक्ट्रिक स्कूटर से Activa EV के कई एलिमेंट ले सकती है। जिसे Honda ने आधिकारिक तौर पर 2024 EICMA शो में पेश किया था। कंपनी CUV e इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट को 2023 Tokyo Motor Show में दिखा चुकी है। Activa Electric कुछ इस तरह का हो सकता है। Honda ने Activa Electric के कुछ टीजर शेयर किए हैं। इसका डिजाइन और मैकेनिज्म Activa Electric CUV e पर आधारित होने की उम्मीद है। Activa टीजर में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ-साथ हेडलाइट डिजाइन और सीट का आकार CUV e से काफी मिलता जुलता नजर आ रहा है। CUV e तीन कलर ऑप्शन में आता है। इनमें पर्ल जुबली व्हाइट, मैटे गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक और प्रीमियम सिल्वर मेटैलिक शामिल हैं स्कूटर में आगे की तरफ एप्रन-माउंटेड हेडलैंप और पीछे की तरफ स्लीक टेल लैंप बार है, जो फोल्डेबल पिलियन फुटरेस्ट से लिया गया है।
राइडर्स को डुअल TFT डिस्प्ले ऑप्शन पसंद आएंगे। इसमें 5-इंच या 7-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। बड़ा वर्जन Honda RoadSync Duo के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह सिस्टम कॉल और नेविगेशन के लिए ब्लूटूथ पेयरिंग के साथ-साथ म्यूजिक कंट्रोल को आसान बनाता है। अन्य फीचर्स में USB-C चार्जिंग पोर्ट, आगे और पीछे दोनों तरफ 12-इंच के अलॉय व्हील शामिल हैं।
CUV e की सीट की ऊंचाई 765 mm, व्हीलबेस 1,311 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 270 mm है। इसका वजन 118 किलोग्राम है। इसे शहर में यात्रा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें रिवर्स मोड भी मिलता है, जिससे संकरी गलियों में वाहन को रिवर्स करना आसान हो जाता है। Honda CUV e में तीन राइडिंग मोड स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और ईकॉन मिलते हैं। जिससे राइडर अपने अनुभव को कस्टमाइज कर सकता है। इसे रिमूवेबल 1.3 kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित किया जाता है। जिससे स्कूटर 6 kW तक की अधिकतम पावर जेनरेट करता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा तक है। फुल चार्ज होने पर यह 70KM तक की रेंज प्रदान करता है। प्रत्येक बैटरी को लगभग 3 घंटे में 0 से 75% तक चार्ज किया जा सकता है। एक्टिवा ईवी में MRF के टायर मिलेंगे।