मैं आपको कुछ तस्वीरें भेज रहा हूं फिर आप तय करिए की आप किस पर पेशाब करना चाहेंगे.. बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग पर भड़के कवि मनोज मुंतशिर शुक्ला
ब्राम्हणों पर अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर को कवि मनोज मुंतशिर शुक्ला की लताड़..

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है, ब्राह्मणों पर दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल इस पूरे मामले की शुरुआत फिल्म ‘फुले’ के ट्रेलर रिलीज से हुई थी। फुले फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ जो समाज सुधारकर ज्योतिबा फुले की जिंदगी की कहानी पर बनी है। इस फिल्म में ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रिबाई फुले के समाज सुधारों की गाथा और लड़कियों की शिक्षा को लेकर शुरू हुए आंदोलन की कहानी दिखाई जानी है। लेकिन इसको लेकर कुछ ब्राह्मण समुदाओं ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद अनुराग कश्यप भड़क गए थे और ब्राह्मणों पर अनुचित भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनपर पेशाब करने की बात कही थी। अब ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। ब्राह्मणों पर दिए गए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि डायरेक्टर ने इस विवाद पर माफी मांग ली है।
वहीं अब भारतीय गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप के बयान की कड़ी आलोचना की है। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें फटकार लगाई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
मनोज मुंतशिर ने शेयर की क्लिप
मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर कर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि अगर आपकी सैलरी कम है तो अपने खर्चों पर लगाम लगाइए। साथ ही अगर आपके पास पर्याप्त जानकारी नहीं है तो फिर आपको अपने शब्दों पर लगाम लगानी चाहिए। वहीं इसके बाद मनोज ने अनुराग को कड़ी चुनौती दे डाली।
मनोज ने दी खुली चुनौती
मनोज मुंतशिर ने कहा कि मैं आपको कुछ तस्वीरें भेज रहा हूं फिर आप तय करिए की आप किस पर पेशाब करना चाहेंगे। उन्होंने भगवान परशुराम, रामकृष्ण परमहंस, आदि शंकराचार्य, मंगल पांडे, अटल बिहारी वाजपेई, तात्या टोपे, राजगुरु, रामधारी सिंह दिनकर जैसे कई नामों का जिक्र करते हुए कहा कि अब बताइए आप अपनी बात पर कितना अमल करेंगे। मैं ब्राह्मण होने के नाते आपको चुनौती देता हूं कि इन नामों से किसी एक नाम को चुनिए और अपने शब्दों पर अमल रहें और अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो अपनी जुबान पर कंट्रोल करना सीखें।
अनुराग की हुई आलोचना
बता दें हाल ही में अनुराग कश्यप को ब्राह्मणों पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। जिसके बाद से हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। अनुराग ने बीते दिन माफी मांगते हुए कहा था कि मेरी बेटी को रेप की धमकियां मिल रही हैं। मैंने जो भी कहा उसके लिए आप मुझे गालियां दीजिए लेकिन परिवार का इसमें कोई लेना देना नहीं है।