Uncategorized

महिला कार्ड खेला गया तो रेखा गुप्ता को बनाया जा सकता है दिल्ली सीएम

नई दिल्ली: आज शाम 7 बजे तक दिल्ली के सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। इससे पहले भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई। इधर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा रेखा गुप्ता का नाम चर्चा में है।

BJP के खेमे से सीएम की लिस्ट में 5 नाम सामने आ रहे है। इसमें केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और आशीष सूद का नाम शामिल हैं। गूगल ट्रेंड पर प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे चल रहा है। लोग इन दोनों के बारे ज्यादा जानना चाह रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया की बात करें तो वहां प्रवेश वर्मा की लोकप्रियता बढ़ी है। अनुभव के आधार पर विजेंद्र गुप्ता का नाम लिया जा रहा है। हालांकि दिल्ली का बॉस कौन बनेगा वो आज थोड़ी देर में पता चल जाएगा।

बता दे की बीजेपी ने सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग होनी है।

प्रवेश वर्मा सबसे प्रबल दावेदार, पर एक दिक्कत

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार प्रवेश वर्मा को माना जा रहा है, जिन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से सीधी टक्कर ली और उन्हें नई दिल्ली सीट से परास्त किया। जाट बिरादरी से आने वाले प्रवेश वर्मा की गिनती भाजपा के युवा और संभावनाओं से भरपूर नेताओं में होती है। जिस तरह उन्होंने अरविंद केजरीवाल को उनकी सीट पर घेरा उससे उनकी राजनीतिक कौशल की भी खूब चर्चा हुई। प्रवेश वर्मा के पक्ष में यह भी जाता है कि इस बार दिल्ली में भाजपा को जाट बहुल सभी 10 सीटों पर जीत मिली है। हालांकि, एक बात जो उनके खिलाफ जाती है वह यह कि उनके पिता भी मुख्यमंत्री रहे हैं। भाजपा के कुछ रणनीतिकारों का मानना है कि यदि प्रवेश वर्मा को सीएम बनाया गया तो परिवारवाद के मोर्चे पर पार्टी को विपक्ष के सवालों का सामना करना पड़ेगा। भाजपा इस मुद्दे पर अब तक कांग्रेस समेत दूसरे कई दलों पर आक्रामक रही है।

महिला कार्ड खेला गया तो रेखा गुप्ता को बनाया जा सकता है सीएम

चर्चा यह भी है कि भाजपा किसी महिला नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है। विधानसभा चुनाव के दौरान महिला वोटर्स को लेकर भाजपा और ‘आप’ के बीच काफी होड़ देखने को मिली। ‘आप’ की ओर से पहले आर्थिक सहायता की घोषणा और इसके लिए कार्ड बांटे जाने के बावजूद बड़ी संख्या में महिला वोटर्स ने ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker