Uncategorized
भाजपा में अंतर्कलह: ननकीराम कंवर ने लगाए गंभीर आरोप
बिलासपुर: सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना पैसों के कोई काम नहीं हो रहा है और भाजपा के कार्यकर्ता भी खुश नहीं हैं। कंवर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकारी जमीनें बेची जा रही हैं। कंवर ने कांग्रेस पर भी आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि, जब मैं गृहमंत्री था, तब नक्सलियों का खात्मा हो जाता, लेकिन पूर्व की केंद्र सरकार (कांग्रेस सरकार) ने कोई मदद नहीं की। केंद्र सरकार ही नक्सलियों से मिली हुई थी। उनकी मदद कर रही थी।
मुख्य आरोप:
- भ्रष्टाचार: कंवर ने कहा कि प्रदेश में बिना पैसों के कोई काम नहीं हो रहा है।
- कार्यकर्ताओं की नाराजगी: भाजपा के कार्यकर्ता खुश नहीं हैं।
- सरकारी जमीनों की बिक्री: कंवर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी जमीनें बेची जा रही हैं और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
इसके अलावा, कंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर भी चुनाव हारने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं जनता के लिए काम कर रहा हूं और उनके ही काम से आया हूं ।