Uncategorized
कांग्रेस के 2100 पंचायत प्रतिनिधियों की सूची जारी ,भाजपा को दी चुनौती
रायपुर, 19 फरवरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को
लेकर कांग्रेस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में पहले चरण में 78 कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा ने पंचायत चुनाव में जीत का झूठा दावा किया।

66 स्थानों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते है। जनपदों में 600 से अधिक कांग्रेस और भाजपा समर्थित 300 सदस्य चुनकर आए हैं। प्रदेश में 2100 से अधिक कांग्रेस समर्थित सरपंच जीते हैंकांग्रेस ने सभी जिलों के आंकड़े जारी किए। हम भाजपा को चुनौती देते हैं अपने जीते लोगों की सूची जारी करें। बैलेट से चुनाव हुए इसलिए भाजपा पिछड़ी, ईवीएम से होता तो जीत जाती।