संभल जामा मस्जिद केस: संभल हिंसा में दो युवक की मौत,पूरे शहर में तनाव , पुलिस पर पथराव , गाड़ियां फूंकी गई
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में दो युवकों की मौत हो गई। एसपी संभल ने इसकी पुष्टि की है। एक युवक के परिजन का दावा है कि पुलिस की गोली से मौत हुई है। इधर, दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही शहर में फिर तनाव हो गया। सपा सांसद बर्क के इलाके में पथराव की घटना हुई है। हिंसा के बाद डीआईजी, आईजी मौके पर पहुंच चुके हैं।
दरअसल, रविवार सुबह मस्जिद के सर्वे के लिए टीम पहुंची थी। इस दौरान करीब दो हजार की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंच गए। उन्होंने सर्वे का विरोध किया। भीड़ मस्जिद के अंदर जाने पर अड़ गई।
संभल हिंसा में जिन 3 युवकों की मौत हुई है,उनमें दो की पहचान हुई है। उनका नाम नईम अहमद और बिलाल अंसारी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने हिंसा में मरने वाले लोगों के नाम और फोटो जारी नहीं किए।
पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। अचानक पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। हालात कई घंटे से बेकाबू है। कई घंटों तक गलियों में जगह-जगह पथराव होता रहा।
हिंदू पक्ष की ओर से न्यायालय में जो वाद दायर किया गया है। उसमें उन्होंने हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया था। करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई थी। कोर्ट कमिश्नर 29 नवंबर को न्यायालय में रिपोर्ट पेश करेंगे।
![](https://thekhatiyakhadi.com/wp-content/uploads/2024/11/IMG_20241124_165219.jpg)