पहला ही कॉन्टेस्ट और सीधा ताज : निपुण सिंह ने जीता मिस्टर इंडिया का खिताब
निपुण का मिस्टर इंडिया बनने के बाद अब अगला लक्ष्य – मेन हंट इंटरनेशनल जीतना…जो भारत ने पिछली बार 20 साल पहले जीता था

MR INDIA 2025 : जबलपुर के युवा निपुण सिंह ने मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिस्टर इंडिया’ प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर शहर और प्रदेश का मान बढ़ाया है। निपुण ने देशभर के 20 हजार से अधिक प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रेरणा
निपुण के माता-पिता ने हमेशा उन्हें अपनी रुचि और सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल समय से ही वे बास्केटबॉल के कुशल खिलाड़ी हैं और नेशनल में एमपी का प्रतिनिधित्व भी किया है।
बहुमुखी प्रतिभा
निपुण की रुचि केवल मॉडलिंग तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’ कॉम्पीटिशन में अपने टैलेंट शोकेज राउंड में तबला और गिटार बजाकर जजों को प्रभावित किया।
भविष्य की योजनाएं
‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब जीतने के बाद निपुण का अगला लक्ष्य ‘मेन हंट इंटरनेशनल’ जीतकर देश का नाम रोशन करना है। उनकी यह उपलब्धि जबलपुर के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।
निपुण के शब्दों में
निपुण ने बताया कि उनका सबसे बड़ा सपना बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बनना है। वे विक्की कौशल और आलिया भट्ट को अपना आदर्श मानते हैं।
पहला ही कॉन्टेस्ट और सीधा ताज
जनवरी 2025 में निपुन ने पहली बार मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के लिए अप्लाई किया और कड़ी प्रतियोगिता के बाद सीधे फिनाले तक पहुंचे। गोवा और मुंबई में आयोजित राउंड्स में उन्होंने अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स, बॉडी फिटनेस और टैलेंट से जजेज़ को प्रभावित किया। फिनाले में पूछे गए गहरे सवाल के जवाब से उन्होंने अपनी सोच की परिपक्वता भी दिखा दी।
अपनी फेवरेट बिरयानी छोड़ी
मिस्टर इंडिया बनने की राह आसान नहीं थी। निपुन ने पिछले 4 महीने से अपनी फेवरेट बिरयानी तक छोड़ दी, स्किन केयर, फिटनेस और डायट का सख्ती से पालन किया।
मिस्टर इंडिया बनने के बाद अब अगला लक्ष्य – मेन हंट इंटरनेशनल जीतना
निपुन का अगला टारगेट अब मेन हंट इंटरनेशनल जीतना है, जो भारत ने पिछली बार 20 साल पहले जीता था। अगर वे ये कर पाए, तो जबलपुर और भारत दोनों के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा।